शाहपुर – नितिश पठानियां
जेके साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 6 और 7 जनवरी को स्टॉल कटोरा इंदौर स्टेडियम न्यू दिल्ली में किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की लगभग 20 टीमों नाम भाग लिया।
इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम कोच रिंकू कुमार की अगवाई में भाग लिया। हिमाचल की टीम में कुल 5 प्रतिभागी खिलाडियों ने भाग लिया और प्रदेश का नाम रोशन किया।
इस मौके पर शाहपुर से संबंध रखने वाले कराटे कोच रिंकू कुमार ने बताया कि हिमाचल की टीम में यदवी ने सिल्वर मेडल, सोमाक्षी ने ब्राउंज, अग्रता ने ब्राउंज, अंशुल ने ब्राउंज और आदित्य राणा ने भी ब्राउंज मेडल जीता। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जापान से मास्टर ने विशेष तौर पर विजिट किया।

