करसोग के अलसिंडी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी जीप, चार महिलाओं सहित पांच की मौत

--Advertisement--

मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी किसी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिले के करसोग उपमंडल के अलसिंडी के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसा पेश आया है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग जख्मी हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसा अलसिंडी के पास पेश आया है। मृतकों में चार महिलाएं और एक वाहन चालक शामिल है। घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया है। सभी मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी किसी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करसोग शिमला रोड पर एक वाहन चामूनाला में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें चार महिलाएं और एक वाहन चालक शामिल है, जबकि छह लोग घायल हुृए हैं, जिनका उपचार सुन्नी अस्पताल में चल रहा है।

दुर्घटना के कुछ देर बाद ही लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का काफिला पहुंच गया, जिन्होंने अपना आगामी कार्यक्रम थोड़ी देर के लिए बीच में ही रोक दिया और घटनास्थल पर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। उनके काफिले में जो मेडिकल स्टाफ था, उसे भी घायलों की मदद के लिए तुरंत लगा दिया।

डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर तथा थाना प्रभारी मोहन जोशी भी घटनास्थल पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...