करवाचौथ व्रत: बाजारों मे महिलाओं का लगा तांता, खूब जमकर चांदी कूट रहे दुकानदार
बकलोह – भूषण गुरुंग
आज सोमवार को ककीरा औऱ आसपास के क्षेत्रों में सुहागिनों के द्वारा रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत के लिये जम के खरीद की, सुबह से ही बाजारों मे महिलाओं का तांता लगा रहा। वही कपड़े मुनियारी और राशन पानी की दुकानो में महिलाओ को जम के खरीदारी करते हुये पाए गए।
वही त्यौहारो के सीजन मे कारोवरियो का सीजन पहले से बेहतर चलने लगा है ।औऱ खूब जमकर चांदी कूट रहे हैं । दुकानदारो के द्वारा नई नई आईटम महिलाओ को लुभाने के लिए लाए गए है। इस के अलावा फैंसीचूड़ियों के साथ साथ अन्य साज समान के साथ आर्टिफिसल ज्वेलरी भी महिलाओ की खास पसंद रही है।
ककीरा के महाजन इंटर प्रज़ीज के साथ बकलोह केअग्रवाल सो रूम के मालिक राम अवतार ने बताया कि उनकी दुकान में खासकर महिलाओं को लुभाने के लिए एक से एक नई नई ब्राइटियो की चूड़ियां अपने सो रूम में रखी गई हैं । उन्होंने बताया की दुकान में 10 रुपये से लेकर 2000 रुपये की फैंसी से फैंसी चूड़ियों उनके दुकान में पाई जाती है।
इस बार महिलाओं की सबसे ज्यादा पसन्दीदा क चूड़ियों मे राजस्तानी लाख की चूड़ियाँ रही औऱ महिलाओं ने कांच की फैंसी चूड़ियां भी काफी पसंद किया। अभी व्रत को दो दिन वाकी है। फिर भी महिलाये सैकड़ो के हर दिन व्रत का सामान खरीदने आ रही है।
वही नारियल फल औऱ देसी घी के फेनीया पेठे वाली मिठाइया भी खूब बिक रही है। खास कर नई नवेली दुल्हनों में पहली करवा चौथ के व्रत को लेकर काफी उत्सुकता औऱ खुशी है।

