कमरे में जबरन घुस आया व्यक्ति, फिर महिला से कर डाली ये हरकत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

बिलासपुर शहर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत सदर थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह निजी क्षेत्र में कार्य करती है तथा किराए के कमरे में रहती है। गत दिवस जब वह अपने कमरे में मौजूद थी तो किसी ने कमरे का दरवाजा जोर से खटखटाया, जिससे दरवाजे में लगी चिटकनी खुल गई।

इसी दौरान एक व्यक्ति कमरे के अंदर घुस आया व उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब वह जोर से चिल्लाई तो उक्त व्यक्ति ने उसे छोड़ दिया और उसका मोबाइल व कुछ अन्य सामान उठा कर वहां से भाग गया। वहीं डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...