
व्यूरो रिपोर्ट
जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल की भांवला पंचायत में देर रात एक गाड़ी दुर्घनाग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी सात लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं, इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा में उपचाराधीन किया गया है। भांवला पंचायत के तहत देर रात टिकरी मोड़ पर कार नंबर एचपी -74 -6130 दुर्घनाग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी सातों लोगों को चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार हमीरपुर के कड़ोहता गांव के बचित्र सिंह अपने परिवार सहित कमरुनाग देव के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे और जब वे भांवला पंचायत के टिकरी मोड़ पर पहुंचे तो अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार समेत सवार सभी सातों लोग गहरी खाई में गिर गए।
कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को सड़क पर पहुंचाया। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए अपने निजी वाहन में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा पहुंचाया।
पुलिस को भी घटना के बारे में सूचित किया। हादसे में बचित्र सिंह 59 वर्ष, योगेश 28 वर्ष, रीना 36 वर्ष अक्षत 14 वर्ष,आकांक्षा 6 वर्ष, मन्नत 6 वर्ष और 4 वर्ष की नव्या घायल हुए हैं।
क्या कहते है अधिकारी
अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अशोक चौहान ने बताया घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है और सभी का उपचार चल रहा है। डीएसपी तिलकराज शांडिल्य ने घटना की पुष्टि की है।
