कभी “श्री राम” का अवतार तो कभी “विष्णु” का अंश, मोदी का गुणगान कर वोटर्स को लुभा रही कंगना

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल की मंडी संसदीय सीट पर कंगना के चुनावी मैदान में उतरते ही उनकी चर्चाएं चारों तरफ हो रही हैं। विवादित बयान और कंगना का चोली-दामन का साथ रहा है। इन दिनों कंगना चुनावी रण में और पीएम मोदी पर दिए गए उनके बयान खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

अभी एक बयान की चिंगारी बुझी नहीं थी कि अब कंगना का एक और बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कंगना पीएम मोदी के गुणगान कर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है।

कभी राम को कभी विष्णु से तुलना

दरअसल, कुछ दिनों पहले कंगना ने कहा कि पीएम मोदी भगवान राम के अवतार हैं। कंगना ने कहा कि “भाजपा के जो लोग हैं जो वचन देते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। मैं पीएम मोदी में राम भगवान का अंश देखती हूं। मैं उनकी सेना में हूं। मैं तो स्वयं राम सेतु निर्माण की उस गिलहरी की भांति हूं, जो अपना योगदान इस पार्टी में अब देने जा रही हूं। मेरे लिए यह सबसे बड़ा सौभाग्य है। मेरे लिए एक-एक वोट उस प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद होगा।”

कंगना के इस बयान ने खासी सुर्खियां बटोरी और हिमाचल की सियासत तेज हो गई है। विपक्ष ने कंगना के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस ने कहा कहा कि ये चुनावी गरिमा के खिलाफ है और ये कथन चुनावी राजनीति के गिरते स्तर को भी दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस बयान से उन्हें फायदा नहीं, बल्कि नुकसान होगा।

वहीं, बुधवार को कंगना ने करसोग क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने दौरे के दौरान देवता मूल मांहूनाग मंदिर में मत्था टेका। इस मौके पर मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि बुधवार को देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसे लोगों का एक घमंडिया गठबंधन खड़ा हुआ है, जो सिर्फ उनको गालियां निकालने और कोसने का काम करता है।

ये वो लोग हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक बड़े घोटाले किए हैं। ये लोग 2-जी से लेकर कोयला और चारा सब ये खा गए। जिसकी लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। जबकि दूसरी तरफ निश्चय ही एक ऐसा नेता हमारे पास है जिनका नाम ही नरेंद्र है, विष्णु के नाम पर ही जिनका नाम है।

मैं तो कहती हूं कि वह  भगवान विष्णु के अंश हैं, जो हम सबका पालन करते हैं। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश की कमान संभाली है, सभी वर्गों का कल्याण हो रहा है। आज उन्होंने एक बेटी को यहां से आपके बीच भेजा है।” कुल मिलाकर अब देखना ये होगा की क्या कंगना इस तरीके से प्रचार कर एक जून को सफल हो पाएगी या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...