कंधों पर घायल गाय और होंठों पर पहाड़ी गीत, कुछ ऐसे पेश की मानवता की मिसाल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्थान दिया जाता है। गाय माता की सेवा और सम्मान हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के लोगों ने दिखाया है। सिरमौर के नाहन में एक घायल गाय को कंधों पर उठाकर उसके मालिक तक पहुंचाने में लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की है।

यह दृश्य देखने को मिला है सिरमौर के गिरीपार रेणुका क्षेत्र में हरिपुरधार के निकट बडयाल्टा नामक गांव में। यहां कुछ लोगों रास्तें में एक घायल गाय नजर आई। उन लोगों ने घायल गाय को कंधों पर उठाकर डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचाया। पहाड़ी पर चढ़ते समय लोगों ने एक दूसरे का हौंसला बढ़ाने के लिए पहाड़ी गीत भी गाए।

करीब 5 क्विंटल वजनी घायल गाय को डोली में दुल्हनिया की तरह उठाकर चंद घंटों में ही उसके मालिक के घर पहुंचा दिया गया। एक ओर जहां सड़कों पर घायल और आवारा पशुओं की देखरेख करने वाला कोई नहीं है, वहीं बडयाल्टा गांव के लोगों ने गौ माता की सेवा कर एक मिसाल पेश की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...