कंदरौर में हृदय गति रुकने से कॉलेज छात्रा की मौत

--Advertisement--

सदर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कंदरौर में एक युवती की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान  हिमानी ठाकुर (19) पुत्री सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कंदरौर में एक युवती की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान  हिमानी ठाकुर (19) पुत्री सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

ग्राम पंचायत कंदरौर के उपप्रधान राकेश ठाकुर ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि हिमानी रिश्ते में उसकी सगी भतीजी थी। हिमानी पीजी कॉलेज बिलासपुर की स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

बुधवार के दिन हिमानी पीजी कॉलेज बिलासपुर गई थी। करीब 4:00 बजे कंदरौर चौक पर पहुंची और थोड़ी देर अपने पिता सुरेश कुमार की दुकान पर रुकी। आइसक्रीम खाने व पानी पीने के बाद घर की ओर चली गई।

इसके बाद अपनी मां को स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कहकर आराम करने के लिए अपने कमरे में चली गई। लेकिन कुछ समय बाद उसका सिर घूमने लगा।

इसके बाद युवती को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने साइलेंट हार्ट अटैक की बात कहकर उसे मृत घोषित कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...