
नूरपुर – देवांश राजपूत
पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल में छोटी नागनी पुल के समीप बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह (34) पुत्र करतार सिंह निवासी झिकली खन्नी परगना काम के सिलसिले में कंडवाल आया हुआ था और वापस कंडवाल से झिकली खन्नी अपने घर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वे छोटी नागनी पुल के समीप पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुुर अस्पताल भेजा।एसएचओ नूरपुर यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह निवासी झिकली खन्नी के पिता और माता दोनों ही गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं।
रविंद्र का एक भाई और दो बहनें हैं, उनकी शादी हो चुकी है। रविंद्र सिंह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और डेढ़ साल का मासूम बेटा छोड़ गया है। रविंद्र अपने माता-पिता के साथ रहता है। वे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है, लेकिन अब उसके जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
