कंट्रोल क्राइम ब्रांच सीसीआईडी की टीम ने चिंतपूर्णी में जिस्मफरोशी के धंधे को किया वेनकाब- सुरेंद्र कुमार 

--Advertisement--

Image

हिमखबर/स्टाफ रिपोर्टर बिलासपुर- बालक राम शर्मा

सीसीआईडी की टीम ने चिंतपूर्णी में जिस्मफरोशी के धंधे को किया वेनकाब। जिस्मफरोशी के चल रहे धंधे को अंजाम देने वाली महिला जलंधर से बताई जा रही है। वह यह काम रोमा गेस्ट हाउस जो की चिंतपूर्णी में है वहां अंजाम दे रही थी।

सीसीआईडी के अधिकारी आदित्य गर्ग को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने अपने उच्च अधिकारी सुरेंद्र जी को इस बारे में बताया। महिला द्वारा आदित्य गर्ग को धमकाने की कोशिश भी की गई लेकिन उन्होंने उनकी एक ना मानी। और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर पूरी गैंग का पर्दाफाश किया।

पुलिस द्वारा सभी लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा पूछताछ की जा रही है। वहीं सीसीआईडी के प्रदेश अधिकारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों को हरगिज बख्शा नहीं जाएगा। उनके ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी।

कंट्रोल क्राइम एंड इन्फोर्मेशन डिटेक्टिव टीम व नेशनल आरटीआई आफिसर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि किसी की समस्या हो और कोई भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला हो तो सीसीआईडी टीम से काॅट्रक्ट कर अपनी समस्या का हल करवा सकते हैं।

आज हिमाचल प्रदेश के कंट्रोल क्राईंम एंड इन्फोर्मेशन डिटेक्टिव (सीसीआईडी) नेशनल आरटीआई आफिसर सुरेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हमारी टीम लोंगो के साथ हो रहे व अन्याय के खिलाफ़ और भ्रष्टाचार खत्म करने में मदद के लिए काम कर रहे हैं।

हम किसी के काम करने के लिए कोई पैसे नहीं लेते और सुरेंद्र कुमार ने कई महिलाओं, लड़कियों को कहीं से फोंन नंबर लेकर रात को फोंन करके तंग करना बदतमीजी उल्टी सीधी बातें करना, करने बारे शिकायत मिलने पर उनकी निःस्वार्थ भाव से सहायता करना और कई विभागों द्वारा लोंगों को परेशान कर हरासमैंट करना, काम के बदले पैसे लेना जो एक भ्रष्टाचार है।

सुरेंद्र कुमार

नौकरी करने के बावजूद लोंगो से उनके काम के पैसे लिए बिना काम करवाना या किसी का जाॅब में मदद करना। यह एक नेक काम और इन्सानियत की मशाल है। आज के इस भ्रष्टाचार युग में ऐसा असंभव सा लगता है परन्तु जब लोंगो के विडिओ क्लिप व फोटो देखे या लोंगों के हुए काम होने के बाद।

सीसीआईडी सुरेंद्र कुमार कहा कि आज समाज में असमाजिक तत्व गलत काम करने के लिए युवाओं को नशे की तरफ धकेलना और लड़कियों व महिलाओं से होटलों या चुनिंदा जगह पर जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब करना ऐसे गलत धंधों का पर्दाफ़ाश कर क़ानूनी सहायता कर मदद करना उद्देश्य है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...