औरो टेक्सटाइल समूह वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड, द्वारा 50 पदों के लिए साक्षात्कार 12 जनवरी को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने जानकारी दी है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला जिला कांगड़ा में दिनांक 12 जनवरी 2026 को औरो टेक्सटाइल समूह वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड, साईं रोड बद्दी हिमाचल प्रदेश द्वारा कैंपस में 50 पदो के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

इस साक्षात्कार में आईटीआई प्रशिक्षित युवक जिन्होंने (फिटर तथा इलेक्ट्रशन) व युवतियाँ (सिलाई/स्विंग टेक्नोलॉजी तथा फैशन डिजाइन) व्यवसायों में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है तथा जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष है, वे इस साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

इसमें भाग लेने के लिए युवक की लम्बाई 5‘5“ तथा युवती की लम्बाई 5‘2“ होना अनिवार्य है। इसके लिए मासिक वेतन 12750 तथा अटेडेस भत्ता 1000 रुपये रखा गया है। इच्छुक अभ्यार्थी दिनांक 12 जनवरी 2026 सुबह 10ः00 बजे तक संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ दसवीं व आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व 3 फोटोग्राफ तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों की फोटो काॅपियाँ लेकर आये। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कंपनी के अधिकारी श्रीमती श्वेता त्रिपाठी के मोबाइल न 8894789730 पर संपर्क कर सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

होली व खग्रास चंद्रग्रहण एक साथ, असमंजस में लोग, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

शाहपुर - नितिश पठानियां वर्ष 2026 में रंगों का पर्व...

पंजाब के बाइकर्स ने लाहौल में मचाया हुड़दंग, आपस में भिड़े पर्यटकों के दो गुट

हिमखबर डेस्क देवभूमि की शांत वादियों में शांति उस वक्त...