ऑपरेशन खोलानाला- 50 लोगों की सुरक्षित निकासी, नगवाईं राहत शिविर में किया शिफ्ट

--Advertisement--

ऑपरेशन खोलानाला- 50 लोगों की सुरक्षित निकासी, नगवाईं राहत शिविर में किया शिफ्ट!

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी जिला प्रशासन ने बालीचौकी उपमंडल के दुर्गम इलाके खोलानाला से 50 लोगों को सुरक्षित निकाल कर नगवाईं राहत शिविर में पहुँचाया है।

22-23 अगस्त को हुई भीषण बारिश और बाढ़ से खोलानाला में रास्ते ध्वस्त हो गए थे, जिससे इस इलाके का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया था।

जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा तय बनाने को तत्परता से कार्य किया।

सड़क संपर्क न होने की वजह से वहां पहुंचना बेहद कठिन था लेकिन प्रशासन की टीम ने इस ऑपरेशन को बहुत हिम्मत के साथ पूरी सटीकता और सफलता से अंजाम दिया।

बृहस्पतिवार को एसडीएम बालीचौकी सोहन लाल,‌ बालीचौकी के तहसीलदार और बीडीओ व अन्य अधिकारियों तथा एनडीआरएफ की टुकड़ी के साथ खोलानाला पहुंचे और वहां से लोगों को सुरक्षित निकाल कर राहत शिविर तक पहुँचाया।

बता दें, इस इलाके में 22-23 अगस्त को हुई भीषण बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। कई घर बाढ़ और भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन प्रभावितों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...