ऐन मौके पर राष्ट्रीय सूची से बाहर किया हिमाचली खिलाड़ी

--Advertisement--

Image

वॉलीबाल खिलाड़ी शंकर ने अपने कोच पर उसकी अनदेखी कर पंजाब के खिलाड़ी को जगह देने का आरोप लगाया है। वॉलीबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से खिलाड़ी ने की लिखित शिकायत। 

नालागढ़- सुभाष चंदेल

भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ी का ऐन मौके पर नाम काटकर पंजाब के खिलाड़ियों को जगह देने से चयन समिति पर सवाल उठे हैं। बद्दी के संडोली निवासी वॉलीबाल खिलाड़ी शंकर ने अपने कोच पर उसकी अनदेखी कर पंजाब के खिलाड़ी को जगह देने का आरोप लगाया है।

खिलाड़ी ने वॉलीबाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से लिखित शिकायत की है। गुरुवार को उन्हें भुवनेश्वर जाना था, लेकिन रवाना होने से कुछ घंटे पहले फोन पर टीम से बाहर करने की सूचना दी गई। शंकर ने बताया कि दिसंबर में राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता सिरमौर के राजगढ़ में हुई।

यहां उनकी टीम क्वार्टर फाइनल में हार गई, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया। उसी हिसाब से तैयारी करवाई गई। बाकायदा, किट भी उपलब्ध कराई गई। शंकर को शाम आठ बजे कालका से रेल पकड़नी थी, लेकिन 11 बजे फोन पर सूचना दी गई कि उनका नाम चयन सूची से कट गया है।

शंकर ने आरोप लगाया कि टीम में पंजाब के दो खिलाड़ी खिलाए जा रहे हैं। अपने राज्य के खिलाड़ियों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने इस बारे में वॉलीबाल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जगीर सिंह रंधावा से शिकायत की है। उन्होंने हैरानी जताई कि उनका नाम सूची से कैसे काट दिया गया। शंकर ने कोच पर बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है।

उधर, वॉलीबाल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव जगीर सिंह रंधावा ने बताया कि उन्हें वॉलीबाल खिलाड़ी शंकर ने फोन पर सूचित किया है। उन्होंने टीम में पंजाब के दो खिलाड़ियों विनय और अंकुश को खेलाने की बात कही है।

शंकर का चयन हुआ था, लेकिन कोच ने अपनी मर्जी से बाहर के खिलाड़ी डाल दिए हैं। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल को भी अवगत करवा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...