एसपी ने किया जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 26 नवंबर – व्यूरो रिपोर्ट 

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा जिला स्तरीय युवा उत्सव शनिवार को यहां खेल स्टेडियम में आरंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने दीप प्रज्जवलन के साथ युवा उत्सव का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उत्सव के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के आयोजन जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं, वहीं इनके माध्यम से युवा पीढ़ी हमारी समृद्ध संस्कृति से भी रूबरू होती है। इससे हमारी संस्कृति का संरक्षण एवं संवद्र्धन होता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवाओं को इन आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए।

इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा युवा उत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। युवा उत्सव के उदघाटन अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिले के विभिन्न खंडों के प्रतिभागी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...