
नालागढ़, सुभाष चंदेल
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मरीज दिन भर दिन बढ़ते जा रहे हैं प्रशासन कोरोना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है वही ज्यादा केस को देखते हुए हिमाचल सरकार ने शनिवार शनिवार और इतवार का लॉकडाउन करने का ऐलान किया है।
जरूरत की समान जैसे दूध दही फ्रूट और मेडिकल की दुकानें खुली रहेंगी और सभी दुकानों को बंद करने का ऐलान किया है सोलन जिला में रात्रि कर्फ्यू भी लगा दिया गया है अब दुकानें सुबह 9:00 बजे से शाम को 7:00 बजे तक खुलेंगे।
वहीं दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल जो लॉकडाउन लगा था उससे उनका सारा कामकाज ठप हो गया था और अब 2 दिन के लोग डाउन से उनके कामकाज पर काफी असर पड़ेगा परंतु सरकार के इस आदेश को भी वह मानेंगे क्योंकि कोरोना के रोकथाम के लिए हर किसी को अपना योगदान देना चाहिए।
एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया की आदेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा पुलिस प्रशासन की टीम गठित कर ली गई है और जो भी नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
