एसडीएम कार्यालय खोलने की अधिसूचना रुकवाने हेतु राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

--Advertisement--

Image

डाडासीबा – आशीष कुमार

जसवां- परागपुर विधानसभा क्षेत्र में एक दिन पहले हुई दो एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की थी। जिसके विरोध में व्यापार मंडल डाडासीबा के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन वीरवार को बाजार के मध्य में किया।

जिसमें 200 के लगभग दुकानदारों एवम स्थानीय वाशिंदों ने भाग लिया। ओर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसडीएम कार्यालय खोलने की अधिसूचना रुकवाने हेतु प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाए।

इसके बाद व्यापार मंडल प्रधान रजिंदर कुमार गोगा,व डाडा सीबा पंचायत उप प्रधान परमेश्वरी दास की अध्यक्षता में विरोध में ज्ञापन नायब तहसीलदार डाडा सीबा अभिराय सिंह ठाकुर के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा।

व्यापार मंडल एवम स्थानीय वाशिंदों ने समस्त डाडा सीबा के लोगों की तरफ से 200 के लगभग लोगों के हस्ताक्षरित किए गए ज्ञापन में लिखा है कि सरकार शिमला से चलकर घर परागपुर आई और जसवां परागपुर विस क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बहुत कुछ दिया।

इसके लिए पूरा विस क्षेत्र उनका आभारी रहेगा। पर डाडा सीबा को एसडीएम कार्यालय की आस थी जो पूरी नहीं कि गयी। डाडा सीबा के लोग सरकार से यह जानना चाहते हैं, कि क्या मुख्यमंत्री के पिछले कल खोले गए तोहफों के पिटारे से यहां की जनता के एसडीएम कार्यालय नहीं मिल सकता था।

डाडा सीबा को बीडीओ ऑफिस दिया गया इसके लिए सरकार का धन्यवाद परन्तु यह केंद्र के अनुसार ही बनता है इसलिए डाडा सीबा की जनता ठगा-ठगा महसूस कर रही है।

इस प्रकरण से यह प्रतीत होता है कि यह खेल डाडा सीबा क्षेत्र के लोगों के साथ जानबूझकर खेला गया। इसलिए आपसे यह प्रार्थना है, कि 17 मई 2022 को जसवां परागपुर विस क्षेत्र के तहत सरकार ने जो दो एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की है।

क्या उसकी राय लोगों से मांगी गई थी और क्या प्रशासनिक रिपोर्ट भी ली गयी थी।यदि ऐसा कुछ नही किया गया तो महामहिम जब तक इस विषय पर मंथन व सर्वे नही हो जाता तब तक अधिसूचना को जारी ना किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...