
शिमला – नितिश पठानियां
एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने रजिस्ट्रार महोदय के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने मांग की है कि लंबे समय से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल ग्राउंड में आरएसएस की शाखा लगाई जा रही है।
वो आरएसएस जो लगातार इस देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का काम करती है जिसमें वि वि का प्रशासन भी संबलित है और जिसके चलते विश्वविद्यालय के अंदर लगातार एक विचार द्वारा सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है।
इसके साथ साथ हिमाचल प्रदेश विश्विविद्यालय के यूआईआईटी (UIIT) भवन में हवन जैसी गतिविधियां की गई जिसमे सीधे तौर पर हमारे संविधान के अनुच्छेद 28(1) की आवेहना की गई जो आज से पहले भी वि वि के अंदर देखने को मिला है।
इसके साथ साथ हिमाचल प्रदेश विश्विविद्यालय में लगातार आरएसएस/ बीजेपी के लोगो द्वारा विश्विविद्यालय परिसर को संघ का अड्डा बनाया जा रहा और परिसर के संसाधनों का दोहन किया जा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में एलुमिनी मीट , ड्रीम मीट करवाई गई है।
एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई सचिव सुरजीत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एडिशनल वाइस चांसलर लगातार इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे है।आए दिन वि वि के आर्डिनेंस पूर्व के वीसी सिकंदर कुमार ने भी और वर्तमान में भी धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसका एसएफआई पुरजोर विरोध करती है।
एसएफआई इकाई अध्यक्ष हरीश ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन सांप्रदायिक जैसी गतिविधियो को जल्द से जल्द नही रोका गया और इन सभी मांगों पर सकारात्मक रूप से नहीं सुलझाया गया तो आने वाले समय के अंदर विश्वविद्यालय के अंदर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी और प्रशासन के खिलाफ उग्र घेराव किया जाएगा।
सुरजीत
परिसर सचिव
7018534283
हरीश
परिसर अध्यक्ष
8351830723
