एमसीएमसी 24 घंटे रखेगी पेड न्यूज पर निगरानी: जतिन लाल

--Advertisement--

Image

मंडी, 11 अक्तूबर – डॉली चौहान

विधानसभा चुनावों की घोषणा होते ही जिला स्तर पर गठित मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) कार्य करना शुरू कर देगी। यह कमेटी मतदान तक 24 घंटे इलेक्ट्रानिक, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया पर पेड़ न्यूज की निगरानी करेगी।

यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने  निष्पक्ष व स्वंतत्र चुनाव के लिए गठित मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी)  की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय एमसीएमसी इलेक्ट्रानिक, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया की निगरानी के लिए चुनाव की घोषणा की तारीख से काम शुरू करेगी।

यदि इलेक्ट्रानिक, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया में कोई विज्ञापन मिलता है, तो वह संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी को एक प्रति के साथ ध्यान में लाई जायेगी ।

उन्होंने बताया कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार विज्ञापन और पेड न्यूज का प्रकाशन  एमसीएमसी के प्रमाणीकरण के बाद ही कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान कोई भी व्यक्ति प्रिंटर और प्रकाशक के नाम का उल्लेख किए बिना, प्रकाशक से घोषणा की दो प्रतियां प्राप्त किए बिना, जो दो प्रसिद्ध लोगों द्वारा प्रमाणित न हो, प्रकाशित नहीं करेगा।

उन्होंने बताया कि लोकल केबल पर विज्ञापन एमसीएमसी के प्रमाणीकरण के बाद ही चलाया जा सकता है। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, स्थानीय केबल/चैनल ऑपरेटर, प्रिंटर संचालक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...