एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा सीआईडी टीम ने पकड़ी 156.6 ग्राम चरस

--Advertisement--

एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा सीआईडी टीम ने पकड़ी 156.6 ग्राम चरस, गुप्त सूचना के आधार पर सिम्बली में नाका लगाकर पकड़ी चरस, विधानसभा नूरपुर के कुखेड़ पंचायत के निवासी है दोनों युवक, एएसपी राजेन्द्र जसवाल ने की मामले की पुष्टि, स्कोर्पियो गाड़ी HP38H 1057 को भी किया सीज।

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जिला कांगड़ा की टीम ने आज सुल्याली के निकट सिंबली मे एक कार में दो युवकों को 156.06 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पंकज सिंह व अंकु सिंह निवासी कुखेड़ ( नूरपुर)  के रूप में हुई है।

एएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उनके इलाके में कुछ युवक नशे की कालाबाजारी करते हैं।

बुधवार को विभाग की टीम ने सिंबली में एक कार में दो युवकों से 156.06 ग्राम चरस बरामद की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की सकोर्पियों गाड़ी भी कब्जे में ले ली है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है व नूरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ये रहे शामिल 

पुलिस की टीम में हेड कांस्टेबल रॉकी सिंह, अंकुश कुमार, कांस्टेबल सुमित कुमार व योगेश बग्गा शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...