बिलासपुर – सुभाष चंदेल
एनसीसी स्थापना दिवस के मौके पर आज राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एनसीसी नेवल विंग और एनसीसी आर्मी विंग द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर एनसीसी अधिकारी प्रोफेसर श्रवण कुमार ने बताया कि इस दिन 1948 में दिल्ली में पहले एनसीसी यूनिट का गठन किया गया था, ताकि युवाओं में एकता,अनुशासन एवं नेतृत्व करने के गुणों का विकास हो सके और आने वाले समय में युवा देश के बेहतर नागरिक बन सके।
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और कैडेट्स द्वारा किया गया यह रक्तदान समय आने पर किसी के लिए बहुमूल्य हो सकता है।
इन्होने किया रक्तदान
इस शिविर में कैडेट्स अंकित ठाकुर, कृतेश पठानिया, कुमकुम ,धनंजय, अजय कुमार ,शालिनी,मुस्कान चंदेल, राजन चंदेल ,अतुल, दीपक ,रजिया शेख , प्रज्वल चंदेल, साहिल और अभिषेक ने रक्तदान किया।

