एनसीसी कैडेट्स रायपुर मैदान से लठयाणी के लिए नौकायान करते हुए रवाना हुए

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

1 एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर द्वारा 10 दिवसीय जलतरंग नौकायान मेन्यू शिविर 2023 के छठे दिन 60 एनसीसी कैडेट्स सुबह 9 बजे शारीरिक व्यायाम और योगा के उपरांत गोविंदसागर झील में तीन सेलिंग बोट, दो रेस्क्यू बोट और एक सेफ्टी बोट्स लेकर रायपुर मैदान से लठयाणी के लिए नौकायान करते हुए रवाना हुए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठयाणी में गोविंदसगर के तट पर सभी कैडेट्स ने अपना दोपहर का भोजन ग्रहण किया।

गौरतलब है कि पिछले कल ही सभी कैडेट्स और सभी बोट बिलासपुर लुहनु मैदान से रायपुर मैदान तक नौकायान करते हुए लगभग 80 किलोमीटर तक का सफर तय किया था। लठयाणी पहुंचने पर सभी एनसीसी कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया और लठयाणी में गोविदसागर झील के आसपास साफ सफाई की।

लठयाणी में कैडेट्स के साथ नौकायन से पहुंचे कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉक्टर देवसीश गूहा ने बताया कि पिछले कल 80 किलोमीटर नौकायान करने के बाबजूद सभी कैडेट्स ने थकावट के बाबजूद आज भी नौकायन में जोश दिखाया है।

कमान अधिकारी ने बताया कि सभी कैडेट्स ने आज पुनीत सागर अभियान के तहत गोविदसागर तट पर साफ सफाई की और रैली के द्वारा स्थानीय लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों की साफ सफाई और उन्हें प्लास्टिक मुक्त करना है।

एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। सभी जनमानस को इससे प्रेरणा लेकर इस अभियान में सहयोग करना चाहिए।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान मुख्य अनुदेशक पेटी ऑफिसर भरत भूषण, पीओ अनिल शर्मा, मनीष ठाकुर, राजेश कुमार, संजीव कुमार, कमलेश कुमार, विक्रम, ओम प्रकाश, बी डी दास, जीसीआई अंकिता, एएनओ केवल सिंह, सीटीओ अब्दुल मजीद, नर्सिंग ऑफिसर अमित कुमार, शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर अमित ठाकुर व नौ सेना यूनिट एनसीसी बिलासपुर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...