एनएसयूआई ने की परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

--Advertisement--

पीजी परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करे विश्वविद्यालय : योगेश यादव

शिमला – नितिश पठानियां 

एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के द्वारा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को छात्रों की विभिन्न समस्याओं के बारे में ज्ञापन दिया।

एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि काफ़ी दिनों से छात्रों को परीक्षा फॉर्म में तकनीकी दिक्तों का सामना करना पड़ रहा है।

जिस कारण कई छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए इसलिए पीजी के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि आगे बढ़ाई जाए।

दूसरी ओर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा अंतिम चरण पे है। लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक यूजी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं गया है ।

इसलिए यूजी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाये ।

उन्होंने ने कहा की विश्वविद्यालय में पीजी परीक्षा के फॉर्म भरने की आज अंतिम तिथी है परंतु अभी तक विश्वविद्यालय के द्वारा अभी तक पीजी के पहले तीसरे और पाँचवे सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं किया गया है ।

इसलिए पीजी के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाया जाये और जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित किया जाये ।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता , महासचिव परवीन मिन्हास, यासिन भट , अरविंद ठाकुर , इकाई अध्यक्ष योगेश यादव, रजत भारद्वाज , पवन नेगी,चंदन महाजन, विक्रांत शर्मा ,रणदीप ठाकुर , रमेश कुमार ,यशवंत ठाकुर ,गिरीश कुमार , गौरव नेगी, विजय कुमार , सुमनदीप अशांत जरियाल , सचिन ठाकुर मोज़ूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...