एनएसआईसी के प्रशिक्षण से महिलायें बन रही सवाबलम्बी

--Advertisement--

एनएसआईसी के प्रशिक्षण से महिलायें बन रही सवाबलम्बी

मंडी 27 जुलाई – अजय सूर्या

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मंडी द्वारा एनटीपीसी कोलडैम के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण एंव आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के उदेश्य से, गाँव हरनोड़ा में 25 महिलाओं को ड्रैस मैकिंग में 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण का समापन एनटीपीसी कोलडैम संगिनी संघ की अध्यक्षा उषा अहिरवार द्वारा एनएसआईसी मण्डी प्रमुख लोकेश भाटिया की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण में महिलाओं को बच्चों व महिलाओं के विभिन्न प्रकार के वस्त्र बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण का लाभ उठाने वाली महिलाओं ने एन.एस.आई.सी संकाय योगेश्वरी की प्रशंसा करते हुए बताया कि ट्रेनर का प्रशिक्षण देने का तरीका बहुत ही अच्छा है जिससे उन्हें सीखने में आसानी हुई।

मुख्य अतिथि  एवं अन्य गणमान्य लोगों ने समारोह में महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को देख उनके हुनर की तारीफ किये बिना ना रह सके।

उन्होंने एनएसआईसी द्वारा दिए गए उत्कृष्ट प्रशिक्षण की सराहना की और इसे नारी सशक्तिकरण की ओर उठा एक महत्वपूर्ण कदम बताया। समापन समारोह में एनटीपीसी द्वारा सभी महिलाओं को सिलाई मशीनें, टेलरिंग किटें एवं प्रमाण पत्र बांटे गए ताकि महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनें। समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया।

एनएसआईसी प्रबंधक लोकेश भाटिया ने बताया की कुछ महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान ही घर से व्यावसायिक काम शुरू कर दिया है जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और पारिवारिक खर्च में भागीदारी निभा रही हैं जिससे पता चलता है कि एनटीपीसी और एनएसआईसी के प्रयास सफल हो रहे हैं।

एनटीपीसी सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत एनएसआईसी मण्डी के माध्यम से जम्थल, कसोल एंव हरनोड़ा गाँव में ड्रैस मैकिंग, कंप्युटर ऐप्लकैशन, कढ़ाई एवं वस्त्र उत्पाद व उन्नत कृषि व परीक्षण तकनीकें जैसे कोर्सों में 200 लोगों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है जोकि उन गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी उपप्रबंधक पूर्ण सिंह, समन्वयक अर्निशा एंव विनय कुमार, कोर्स संकाय योगेश्वरी, सुषमा शर्मा एंव प्रशिक्षु महिलायें उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...