एनएच निर्माण कंपनी का मिक्सचर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

--Advertisement--

एनएच निर्माण कंपनी का मिक्सचर बारीं मंदिर में दुर्घटनाग्रस्त , चालक की मौके पर मौत

हमीरपुर – ज्योति पठानियां

हमीरपुर जिला के टौणी देवी के नजदीक बारीं मंदिर में वीरवार सुबह साढ़े चार बजे एनएच निर्माण कंपनी का एक मिक्सचर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक रणजीत सिंह पुत्र हरी सिंह उम्र 60 साल की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक सरकाघाट तहसील के भांवला के गुर मंझबार गांव से संबंधित था। बुधवार को ही उसने एनएच निर्माण कंपनी ज्वाइन की थी और वीरवार सुबह हादसे में मारा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके का जायजा लिया।

मृतक गाड़ी में ही फंसा हुआ था जिसके शरीर में निर्माणधीन डंगे के सरिए आरपार हो चुके थे। पुलिस शव को मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर पोस्टमार्टम करवाने ले गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गया जिनकी अभी शादी होनी है। गरीब परिवार से संबंधित होने के कारण परिजनों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...