एचपीटीयू स्पोर्ट्स मीट 2025 के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ फाइनल दिवस

--Advertisement--

हमीरपुर, 31 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क

गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, हमीरपुर (हि.प्र.) में जारी एच.पी.टी.यू. स्पोर्ट्स मीट 2025 के तीसरे और अंतिम दिन विभिन्न खेलों के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले उत्साह और जोश के माहौल में संपन्न हुए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार, डीन अकादमिक अफेयर्स, एच.पी.टी.यू. हमीरपुर रहे।

मंच पर गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक श्री जगदीश गौतम, सचिव डॉ. रजनीश गौतम, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, गौतम गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) विनय, एवं विभिन्न कॉलेजों के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि खेल युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और धैर्य का विकास करते हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में ऐसी प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका रहती है।

  • शतरंज प्रतियोगिता (बालक वर्ग) : प्रथम स्थान: ए.बी.वी.जी.आई.ई.टी., प्रक्षित राणा, द्वितीय स्थान: एस.बी.एस. पालमपुर, प्रणव, तृतीय स्थान: एम.जी.जी.ई.सी. जेओरी, सुमित, बालिका वर्ग: प्रथम स्थान: ऋतिका, जे.एन.जी.ई.सी. सुंदरनगर, द्वितीय स्थान: अनीशा, जी.सी.पी. रोहरू, तृतीय स्थान: ईशा शर्मा, गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर,
  • वॉलीबॉल (बालिकाएँ): विजेता टीम: ग्रीन हिल्स सोलन, रनर-अप: राजीव गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, नगरोटा बगवां, द्वितीय रनर-अप: गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर (बालक वर्ग): सेमीफाइनल: गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी बनाम हाइपर नादौन – विजेता: गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, फाइनल: गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी बनाम एच.पी.टी.यू. हमीरपुर – विजेता: एच.पी.टी.यू. हमीरपुर, रनर-अप: गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर, द्वितीय रनर-अप: हाइपर नादौन,
  • टेबल टेनिस प्रतियोगिता डबल्स (बालक वर्ग): प्रथम स्थान: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर (मोहित राजियल, अनिल), द्वितीय स्थान: एच.आई.ई.टी. शाहपुर (तनव, सौरव), तृतीय स्थान: एच.पी.टी.यू. हमीरपुर (मानस, शुभम) सिंगल्स (बालक वर्ग): प्रथम स्थान: एम.जी.जी.ई.सी. जेओरी (सुमित), द्वितीय स्थान: जी.एच.ई.सी. बिलासपुर (मोहित राजियल), तृतीय स्थान: एच.पी.टी.यू. हमीरपुर (शुभम), डबल्स (बालिका वर्ग): प्रथम स्थान: एम.जी.जी.ई.सी. जेओरी (पायल, पल्लवी), द्वितीय स्थान: ग्रीन हिल्स सोलन (ईशा, अर्पिता), तृतीय स्थान: राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नगरोटा बगवां (अक्षिता, अंचल), सिंगल्स (बालिका वर्ग): प्रथम स्थान: राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नगरोटा बगवां (अंचल), द्वितीय स्थान: एच.पी.टी.यू. हमीरपुर (खुशी), तृतीय स्थान: एम.जी.जी.ई.सी. जेओरी (संस्कृति),
  • पिकलबॉल प्रतियोगिता बालिका डबल्स: स्वर्ण: जी.पी.सी. नगरोटा (उत्त्खंथा), रजत: जी.पी.सी. रोहरू (संस्कृति माचन), कांस्य: जी.पी.सी. रक्कर (तम्मना ठाकुर), बालिका सिंगल्स: स्वर्ण: जी.पी.सी. रोहरू, रजत: जी.पी.सी. नगरोटा, कांस्य: गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर, बालक डबल्स: स्वर्ण: जी.पी.सी. रोहरू (पारस शर्मा, दिव्यांश शर्मा), रजत: जी.पी.सी. नगरोटा (विशाल चौधरी, वैभव गौतम), कांस्य: जी.पी.सी. रक्कर (प्रंशुल राणा, सोहैल खान), बालक सिंगल्स: स्वर्ण: जी.पी.सी. रोहरू (दिव्यांश शर्मा), रजत: गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर (वंश गौतम), कांस्य: जी.पी.सी. रक्कर (सोहैल खान),
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता गर्ल्स सिंगल्स: गवर्नमेंट कॉलेज धर्मशाला प्रथम स्थान :एम.जी.जी.ई.सी. जेओरी, द्वितीय स्थान: जी.सी.पी. रक्कर तृतीय स्थान, गर्ल्स डबल्स: प्रथम स्थान : एम.जी.जी.ई.सी. जेओरी, द्वितीय स्थान: जी.सी.पी. रक्कर, तृतीय स्थान: जे.एन.जी.ई.सी. सुंदरनगर,
  • जूडो प्रतियोगिता बालक वर्ग: प्रथम: गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज, नगरोटा (2 स्वर्ण, 2 रजत) द्वितीय: एच.पी.टी.यू. हमीरपुर (2 स्वर्ण, 2 कांस्य), तृतीय: गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज, रोहरू (1 स्वर्ण, 2 कांस्य), बालिका वर्ग: प्रथम: गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज, नगरोटा (5 स्वर्ण, 1 रजत), द्वितीय: गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर (4 स्वर्ण), तृतीय: गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज, रोहरू (2 रजत),
  • कैरम बोर्ड प्रतियोगिता बालक वर्ग: प्रथम: जी.सी.पी. रोहरू (विशाल शर्मा, विवेक), द्वितीय: मिनर्वा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, इंदौरा (रणजीत सिंह, दिशांत धिमान), तृतीय: जी.पी.सी. रक्कर (अमित सकलानी, सूर्यान्श), बालिका वर्ग: प्रथम: जी.सी.पी. रोहरू (मेहक, कृतिका), द्वितीय: गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर (निधि, कशिश), तृतीय: जी.पी.सी. कांगड़ा (बंशिका, स्वेता) ,
  • कबड्डी (बालिका वर्ग) फाइनल मुकाबला एच.पी.टी.यू. हमीरपुर और गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर के बीच हुआ। एच.पी.टी.यू. हमीरपुर ने 40-18 के स्कोर से शानदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया एच.पी.टी.यू. स्पोर्ट्स मीट 2025 के पुरुष कबड्डी फाइनल मैच में जीसी धर्मशाला ने एचआईईटी शाहपुर
    को 52-33 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। जीसी धर्मशाला की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए शुरुआत से ही बढ़त बनाई और विरोधी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया।

समापन समारोह और सम्मान कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम और सचिव डॉ. रजनीश गौतम ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी स्पोर्ट्स मीट विद्यार्थियों के जीवन में ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का संचार करती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कश्मीर के प्रवासी मजदूरों को मिलेगी मतदान की विशेष सुविधा

हिमखबर डेस्क भारत निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर के बड़गाम विधानसभा क्षेत्र...

भरी क्लास में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा रहा था सरकारी स्कूल का शिक्षक, ऐसे पकड़ा गया

हिमखबर डेस्क अध्यापक द्वारा अपने ही स्कूल की छात्राओं को कक्षा...

स्कूल के खुले सेप्टिक टैंक ने ली 5 साल की मासूम की जान; प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल

नालागढ़ - रजनीश ठाकुर  हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़...