एचआरटीसी में 187 कर्मचारी पक्के, 114 को करूणामूलक आधार पर नौकरी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि एचआरटीसी में 632 पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लाया गया है, जबकि 187 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर दी गई हैं। अभी तक 114 पात्र लोगों को करूणामूल्क आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई है।

परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी को सशक्त बनाने के लिए गत एक वर्ष के दौरान 673 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों के कल्याण और उनकी लंबित मांगों को पूर्ण करने के लिए प्रबंधन ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रबंधन को एचआरटीसी के पेंशनरों को हर माह के प्रथम सप्ताह में पेंशन और कर्मचारियों को वेतन समयबद्ध प्रदान करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि एचआरटीसी के पेंशनरों और कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत लाभ शीघ्र ही प्रदान कर दिए जाएंगे। उन्होंने विभिन्न वर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान एचआरटीसी में सबसे अधिक भर्तियां हुई हैं और पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है।

उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन के कर्मचारियों को व्यवहारिक आधार पर ओवरटाइम प्रदान करने और इस संबंध में हर समस्या का समाधान करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी ने बस अड्डों की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए इस वित्त वर्ष के दौरान 10.50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वर्कशाप की री-मॉडलिंग के साथ वहां हर तरह के कलपुर्जों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किए जा रहे विभिन्न नवोमेश प्रयासों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अनेक पहल की गई है। उन्होंने कर्मचारी कल्याण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

ये रहे मोजुद

बैठक में निगम के कार्यकारी निदेशक भूपेंद्र अत्री, वरिष्ठ अधिकारी, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के राज्य अध्यक्ष प्यार सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सुभाष वर्मा तथा संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...

लारीजानी-सुलेमानी के बाद नैनी भी मारे गए, जानिए कौन थे?

हिमखबर डेस्क ईरान के रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने शुक्रवार तडक़े अमरीकी-इजरायली...