एचआरटीसी बस पर गिरी बिजली की तार, करंट से गई एक की जान

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में पथ परिवहन निगम शिमला डिपो की चलती बस के आगे अर्थ वायर गिर गई। तार गिरने से अगले दोनों टायर ब्लास्ट हो गए। बस को रोककर जैसे ही ड्राइवर समेत एक अन्य व्यक्ति बस से उतरा तो अचानक उन्हें करंट का झटका लग गया और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय सामने आया जब हरिद्वार से शिमला जा रही एचआरटीसी बस परमाणु के पास शिवालिक होटल पहुंची उसी समय भारी ओलावृष्टि हो रही थी, इसके चलते सड़क पर तार गिर गई। इसके चलते अगले टायर में ब्लास्ट हो गया।

इसी बीच जैसे ही कंडक्टर बस से नीचे उतरा तो उसे करंट का झटका महसूस हुआ और उसने सवारियों को नीचे न उतरने की सलाह दी, लेकिन एक व्यक्ति जो अंबाला से परवाणू के लिए बैठा था वो बस से उतर गया। उसने जैसे ही बस के बाहर सड़क पर कदम रखा तारों की चपेट में आने के कारण उसे करंट लग गया। इस व्यक्ति को तुरंत ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

वहीं, मृतक की पहचान परशुराम साह निवासी वार्ड नंबर 13 कुडिया रामपुरवा, जोगापटटी जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। ये हादसा रात करीब 1.00 बजे पेश आया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की इसकी सूचना पुलिस और पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई। बिजली विभाग की टीम ने बिजली आपूर्ति को बंद कर तारों को हटाने का कार्य किया। हादसे के बाद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम और विशेष रूप से बिजली गिरने की घटनाओं के दौरान सतर्क रहें और किसी भी गिरे हुए बिजली के तारों के पास न जाएं।

थाना प्रभारी परवाणु प्रताप सिंह के बोल

पुलिस थाना प्रभारी परवाणु प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...