एचआरटीसी बस की प्रेशर पाइप फटी, बाल-बाल बची सवारियों से भरी बस

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

शुक्रवार सुबह एचआरटीसी की घुमारवीं की ओर जा रही सवारियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से उस वक्त बाल-बाल बच गई, जब लेठवीं के पास ड्राइवर ने उसे पास लेने के लिए सड़क से बाहर निकाला।

जैसे ही चालक ने बस को सड़क के अंदर किया तो करीब एक से डेढ़ फीट बने ऊंची किनारी के नीचे से टकराते ही बस की प्रेशर पाइप फट गई। गनीमत यह रही कि बस की ब्रेक फेल नहीं हुई।

चालक ने बड़ी ही होशियारी से बस पर काबू पाया। थोड़ा सा नीचे चलकर भटेड़ स्टेशन पर ड्राइवर ने बस को खड़ा कर दिया। बस में बैठी सवारियों ने चालक की सूझबूझ की प्रशंसा की। इसके बाद बस चालक ने घुमारवीं से दूसरी बस बुलाकर यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा।

लोगों ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य चला हुआ है, लेकिन फिर भी इसे साथ-साथ अपग्रेड करने की आवश्यकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित खतरे से बचा जा सके।

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत दधोल से लदरौर सड़क को भले ही भराड़ी तक डबललेन कर दिया गया है, लेकिन फिर भी वाहन चालकों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

पहले जहां लोगों को सड़क के विस्तारीकरण के कारण समस्याएं उठानी पड़ी। वहीं अब सड़क पर टारिंग करने के बाद सड़क के साथ ऊंची किनारों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसों का भी डर सता रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस बारे में अधिशाषी अभियंता हरि सिंह का कहना है कि रोड को डबललेन बना दिया गया है। इससे बस को सड़क से बाहर ले जाने का कोई औचित्य नहीं है। सड़क के किनारे फिङ्क्षलग की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...