एक चिकित्सक के सहारे हो रही आंखों की जांच, मरीज परेशान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जोनल अस्पताल धर्मशाला में मार्च महीने से परावर्तक चिकित्सक का एक पद खाली होने के बाद, एक ही परावर्तक चिकित्सक रोजाना मरीजों के नेत्रों की जांच कर रहे हैं।

जोनल अस्पताल में पिछले कुछ महीनों से एक ही परावर्तक चिकित्सक रोजाना लगभग 80 से 100 की ओपीडी संभाल रहे हैं। परावर्तक चिकित्सक की ओपीडी के बाहर रोजाना सुबह से शाम तक लंबी लाइनें लगी रह रही है, जिससे मरीजों को करना लंबा इंतजार पड़ रहा है।

बता दें कि परावर्तक चिकित्सक के ओपीडी में मरीजों को करीब 10 से 15 मिनट का समय जांच के लिए लगते है, जिससे लोगों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है।

परावर्तक चिकित्सक अधिकारी डॉ. दीप राज के बोल

जोनल अस्पताल धर्मशाला के परावर्तक चिकित्सक अधिकारी डॉ. दीप राज ने बताया कि रोजाना 80 से अधिक मरीज ओपीडी में जांच के लिए आते हैं। परावर्तक चिकित्सक के एक पद खाली होने के कारण उन्हें ही पूरी ओपीडी का जिम्मा अकेले संभालना पड़ता है। सभी मरीजों की जांच करने के लिए उन्हें कभी ओवरटाइम भी करना पड़ता है।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील भट्ट के बोल

जोनल अस्पताल धर्मशाला से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि जैसे ही सरकार द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा, वैसे ही इस समस्या में भी सुधार देखने को मिलेगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...