एक किलो 104 ग्राम मलाणा क्रीम के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू-आदित्य

जिला कुल्लू पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मलाणा के युवक से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपित को चरस के साथ गिरप्तार कर लिया है। युवक की पहचान 20 वर्षीय अजय ठाकुर निवासी गांव मलाणा डाकघर जरी तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस टीम रामशिला, जिया व मणिकर्ण रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मलाणा की ओर से एक युवक चरस की एक बड़ी खेप लेकर जरी से भुंतर की ओर जा रहा है। इसी आधार पर एसआइयू टीम ने योजना तैयार की और सुनियोजित तरीके से हाथीथान में नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दैरान टीम ने अजय ठाकुर को आते देखा और संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अजय ठाकुर के कब्जे से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया आरोपित से यह पता किया जा रहा है कि उसने चरस की यह खेप कहां से लाई है और किसे देने जा रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह करीब सात-आठ सालों से कुकिंग/शैफ का काम करता है तथा आजकल तोष में स्थित एक कैफे में बतौर शैफ/कुक काम कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...

लारीजानी-सुलेमानी के बाद नैनी भी मारे गए, जानिए कौन थे?

हिमखबर डेस्क ईरान के रिवोल्यूशनरी गाड्र्स ने शुक्रवार तडक़े अमरीकी-इजरायली...