एक्‍सल टूटा, चालक की सूझ-बूझ से खाई में गिरने से बची 24 सवारियों से भरी बस

--Advertisement--

Image

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी शिलाई क्षेत्र मे एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया। बोहराड़ के पास एक निजी बस बाल-बाल खाई में गिरने से बच गई।

व्यूरो रिपोर्ट

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक हादसे शिलाई उपमंडल में हो रहे हैं। शुक्रवार को भी शिलाई क्षेत्र मे एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया। बोहराड़ के पास एक निजी बस बाल-बाल खाई में गिरने से बच गई। चालक ने सूझबूझ न दिखाई होती, तो बस में सवार करीब 24 सवारियां बस सहित करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर जाती।

जानकारी के मुताबिक, निजी बस पांवटा साहिब से शिलाई की तरफ जा रही थी। कफोटा से करीब 10 किलोमीटर दूर बस जैसे ही बोहराड़ के पास उतराई में पहुंची, तो बस का एक्‍सल टूट गया, जिससे बस सड़क से खाई की तरफ उतर गई।

बस में सवार लोगों का कहना है कि चालक ने सूझबूझ और दिलेरी दिखाते हुए जोर से ब्रेक लगा दी और जब तक आखिरी सवारी बस से नहीं उतरी तब तक अपनी जान जोखिम में डालकर ब्रेक पर खड़ा हो गया।

जब सभी सवारियां उतर गईं, तो उन्होंने बस के टायर के नीचे ओट लगाकर चालक को भी बाहर निकाल लिया। हादसे मे सभी सवारियां और चालक परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...