एक्शन में सुक्खू सरकार: PWD-जलशक्ति विभाग में टेंडर कैंसिल, जांच के दायरे में आउटसोर्स भर्ती

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कुर्सी संभालते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री एक्शन में आ गए हैं। सूत्रों से पता चला है कि लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग पर सरकार का चाबुक चला है और दोनों विभागों से जुड़े टेंडर कैंसिल कर दिए गए हैं।

इसी के साथ वन विभाग में कुक और हेल्पर के एक हजार पद भी फंस गए हैं। ऐसे में यह उन बेरोजगारों के लिए झटका है, जिन्होंने इसके लिए अप्लाई किया था, क्योंकि इन पदों के लिए बाकायदा साक्षात्कार भी हो चुके हैं। साथ ही पूर्व सरकार में की गई आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती भी जांच के दायरे में आ गई है।

दूसरी ओर सुक्खू सरकार में मंत्रिपद को लेकर लड़ाई और भी तेज हो गई है, क्योंकि अभी तक सरकार ने मंत्रिमंडल का गठन नहीं किया है। पता चला है कि मंत्रिपद की लड़ाई दिल्ली पहुंच गई है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बाद विधायकों ने भी दिल्ली कूच कर दिया है। इसके अलावा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री आज दिल्ली जा रहे हैं और वहां से लौटते ही ओल्ड पेंशन पर कैबिनेट की बैठक होगी।

जिसमें तय किया जाएगा कि कर्मचारियों को किस तरह से पुरानी पेंशन दी जानी है। इसके अलावा धर्मशाला विधानसभा सत्र का शेडयूल भी आज ही फाइनल होने की संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...