एंटी नारकोटिक्स टीम ने व्यापारी को चरस की बड़ी खेप के साथ दवोचा 

--Advertisement--

एंटी नारकोटिक्स टीम ने व्यापारी को चरस की बड़ी खेप के साथ दवोचा 

मंडी – अजय सुर्या

एंटी नारकोटिक्स टीम के एएसआई इंद्र सिंह के नेतृत्व में पधर पुलिस के साथ पधर के एक व्यापारी को 1 किलो 784 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है ।

पधर पुलिस के एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को भांग के साथ दुकान के नीचे कमरें में पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

वही पधर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को सोमवार को मंडी कोर्ट में पेश किया जंहा से कोर्ट ने उसको तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेजा है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागेश कुमार निवासी बाड़ी , पधर को नशे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। नागेश कुमार पधर में चाय की दुकान करता था वही गुप्त सूचना के आधार पर उसे चरस के साथ दुकान के नीचे कमरें से पकड़ा है ।

वही पधर पुलिस छानबीन में जुट गई है कि आखिर इतनी बड़ी चरस की खेप कंहा से आई और कंहा सप्लाई करने जा था। नागेश कुमार पुलिस रिमांड में क्या बड़े खुलासे करता है अब यह देखना बाकी है। जिसकी पुष्टि एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने की है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Himachal Budget 2026: किसान आयोग का होगा गठन, हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए करने का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को उनकी...

सुक्खू सरकार की पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं, जानें नया मास्टरप्लान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वित्तीय भविष्य के लिए आज...