ऊर्जा मंत्री ने देहरी के कदाना में महिला पॉलिटेक्निकल कॉलेज का निरीक्षण किया

--Advertisement--

Image

फतेहपुर/देहरी / अनिल शर्मा :-

 

प्रदेश ऊर्जा मंत्री रविवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देहरी के कदाना में अनुमानित 37 करोड़ की लागत से बनने वाले महिला पोलटेक्निक कॉलेज में पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

 

इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार भी साथ रहे। निर्माण कार्यों से अवगत होने के उपरांत उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग के कार्य को जल्द ही पूर्ण करने के आदेश जारी कर दिए।

 

जबकि पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने के लिए विभागीय अधिकारियों को अलग से एक विद्युत सब स्टेशन बनाने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।इस दौरान वो रैहन स्थित पार्टी कार्यालय में गए और कार्यकर्ताओं से मिले।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ. सतीश शर्मा, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी चौधरी,भामस प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा,मीडिया प्रभारी अजय पठानियाँ, भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज शर्मा लोक निर्माण विभाग फतेहपुर के अधिशासी अभियंता रोशन लाल अत्री, सहायक अभियंता अमित गुलेरिया, कनिष्ठ अभियंता संजय रत्न,विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता केडी शर्मा, सहायक अभियंता विवेक उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...