ऊना : हरोली से चंडीगढ़ के लिए दौड़ेगी HRTC बस, डिप्टी CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

--Advertisement--

Image

ऊना, 08 फरवरी – अमित शर्मा 

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जिला के दौरे के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंडोगा से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली एचआरटीसी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस रोजाना सुबह 4:45 पर पंडोगा से चलकर हरोली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।

वहीं चंडीगढ़ से यह बस 3:20 पर चलेगी। इस बस के शुरू होने से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को ख़ासा लाभ मिलेगा। विशेषतौर पर पीजीआई चंडीगढ़ जाने वाले मरीजों और चंडीगढ़ पढ़ने वाले क्षेत्र के छात्रों को इस बस सेवा के शुरू होने का फायदा होगा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ जिला ऊना के लिए तैयार की जा रही विकास योजनाओं का भी खुलासा किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में जहां सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।

वहीं जिला में पानी की समस्या को समाप्त करने के लिए पानी की योजनाओं का निर्माण भी किया जायेगा। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली क्षेत्र के बीत क्षेत्र में प्रदेश के सबसे बड़े 25 लाख लीटर की कपेस्टी वाले वाटर टैंक का निर्माण किया जायेगा। वहीं बीत एरिया सिंचाई योजना – 2 पर भी काम शुरू करवाया जायेगा।

वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि सबसे पुरानी भवौर साहिब लिफ्ट इरिगेशन स्कीम का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का औचक निरीक्षण करने के दौरान कई खामियां पाई गई है। जिसमें अधिकारियों को सुधार के लिए दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

वहीं उन्होंने बताया कि ऊना, कुटलैहड़ और हरोली क्षेत्र में पानी की बड़ी योजनाओं को तैयार किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि गोविन्द सागर झील या सतलुज नदी से अपने हिस्से का पानी उठाने के लिए ही भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा एनओसी लेने की शर्त मंजूर नहीं है।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 9 फरवरी से दिल्ली दौरे पर जा रहे है, इसका खुलासा करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि वो दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात कर प्रदेश के लिए बड़ी परियोजनाओं के मुद्दों को उठाने के साथ साथ ही हरोली क्षेत्र में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के मुद्दे को भी उठाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...