ऊना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में मिला अवैध शराब से भरा गोदाम

--Advertisement--

Image

ऊना, 09 नवंबर

विधानसभा चुनाव में अवैध शराब का खेल जमकर चल रहा है और इस बात का पता पुलिस की हालिया कार्रवाई से चलता है। पिछले ही सप्ताह आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त यूनुस की अगुवाई में पुलिस ने जिला भर में करीब 1.60 करोड रुपए की अवैध शराब बरामद की थी।

वहीं अब पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान शराब की ऐसी भारी मात्रा पुलिस द्वारा पकड़ी गई है, जिसका अभी तक आकलन ही किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब का अब तक का सबसे बड़ा मामला बंगाणा उपमंडल के रायपुर मैदान से सामने आया।
यहां पर एक गोदाम ही पूरे का पूरा अवैध शराब से भरा पड़ा था। पुलिस ने इस घटना के संबंध में गोल्डी नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पूरी शराब कब्जे में ले ली है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह शराब आई कहां से और इसका यहां पर क्या इस्तेमाल किया जाना था।
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने जिला मुख्यालय के समीप एक ईंट भट्टे से करीब 44 पेटी अवैध शराब बरामद की थी। जबकि कुछ ही घंटों के बाद की गई छापेमारी के दौरान रायपुर मैदान से भी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जिसमें ज्यादातर अंग्रेजी शराब शामिल है। जबकि कुछ एक मात्रा उसमें देसी शराब की भी पाई गई है।

एसपी ने बताया कि अभी इस शराब की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी पुलिस इस कार्रवाई को जारी रखेगी और जिला भर में इस प्रकार शराब के अवैध धंधे पर लगाम कसने के लिए निरंतर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...