ऊना में टकराई दो कारें, महिला की मौत…2 साल के बच्चे सहित आधा दर्जन जख्मी

--Advertisement--

Image

ऊना, 5 फरवरी – अमित शर्मा 

जिला मुख्यालय के डंगोली गांव में दो कारों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

घायलों में से एक महिला को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान विष्णु देवी पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी होशियापुर, पंजाब के के रूप में हुई है।

हादसे में अन्य घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जारी है। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जिला की बड़सर तहसील के तहत पड़ते लोहाड़ला गांव के निवासी 26 वर्षीय नवीन कुमार कार में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे।

इनके साथ गाड़ी में बुजुर्ग महिला 78 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी स्वर्ण सिंह भी मौजूद थी। डंगोली पहुंचने पर इनकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से जा टकराई।

दूसरी कार में सवार सभी लोग पंजाब के मुकेरिया से शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों कारों के एयर बैग तुरंत खुल गए। दूसरी कार में सवार मुकेरिया के भीखोवाल निवासी 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर भिखोवाल की रहने वाली विष्णु देवी को मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि बड़सर की 78 वर्षीय कौशल्या देवी को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रैफर कर दिया गया।

हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में भिखोवाल निवासी कमलेश कुमारी, देवेंद्र सिंह, अनीता रानी, 2 वर्षीय देवांशी और बलजिंदर सिंह उर्फ रिंकू को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन रखा गया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है एएसपी प्रवीण कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...