ऊना में घायल तेंदुए की आहट से सहमे लोग, खेतों में खुलेआम घूमते दिखा

--Advertisement--

Image

ऊना, 27 फरवरी – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय की ग्राम पंचायत अजनोली में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर-5 में ग्रामीणों ने तेंदुए के घायल बच्चे को खेतों में खुलेआम घूमते हुए देखा।

घायल तेंदुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पंचायत के उपप्रधान मंगल सिंह राणा ने घटना के संबंध में वन विभाग को जानकारी दी।

गौरतलब है कि पहले भी तेंदुए को करीब 3 बार देखा जा चुका है, जिसके चलते लोगों में काफी खौफ था। दिनदहाड़े खेतों में तेंदुए के बच्चे को लड़खड़ाते देखने के बाद ग्रामीणों ने बच्चे समेत अन्य तेंदुओं की खोज कर यहां से अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग उठाई है।

दूसरी ओर वन विभाग द्वारा यहां पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...