ऊना की पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि ऊना पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी रोहित सूरी को स्पेशन इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जयराम ठाकुर ने यह जानकारी आज यहां राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस की एसआईटी ने सूरी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही एसआईटी सूरी की तलाश कर रही थी।

इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। घटनास्थल पर छह महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गई थी और 20 के करीब लोग गम्भीर रूप से झुलस गए थे। इनमें से कुछ को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल और कुछ को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।

गम्भीर रूप से झुलसे सात और लोगों की पीजीआई में मौत हो गई है, जबकि एक अन्य कामगार की हालत नाजुक बनी हुई है। सूरी नंगल (पंजाब) का रहने वाला है।

पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी सूरी के व्यवसाय साझीदार निखिल सोनी को भी जल्द गिरफ्तार कर सकती है।

सूरी ने बाथू में सिंगल विंडो क्लियरेंस के माध्यम से यह फैक्टरी स्थापित की थी, लेकिन किसी भी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया। इस उद्योग के स्थान पर पहले रेडीमेड कपड़ों का कार्य होता था।

सूरी ने इसे खरीद कर इस स्थान पर जय गुरुजी नाम से पटाखा उद्योग स्थापित कर दिया। इस उद्योग का बकायदा जीएसटी नंबर लेकर सेल परचेज भी की गई और कारोबार बढऩे पर एक अन्य उद्योग से जमीन लेकर वहां पर एक अन्य उद्योग पटाखा बनाने का लगा दिया, जिसमे ये भीषण अग्निकांड हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में ड्राइवरों को बताए यातायात के नियम

शाहपुर - नितिश पठानियां  आरटीओ फ्लाइंग स्काइड धर्मशाला की ओर...

1933 टोल फ्री हेल्पलाइन पर दें नशे से जुड़ी गोपनीय सूचना – एडीएम शिल्पी बेक्टा

धर्मशाला, 31 जनवरी - हिमखबर डेस्क  जिला कांगड़ा में नशे...