उप-चुनावों के बाद देहरा को मिलेगी बड़ी सौगात – सुक्खू

--Advertisement--

उप-चुनावों के बाद देहरा को मिलेगी बड़ी सौगात, देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय।

देहरा – शिव गुलेरिया 

देहरा के विधायक निर्दलीय हैं, उन्हें इस्तीफा देने की क्या जरूरत थी। भाजपा ने उन्हें भी खरीद लिया है। जो विधायक निर्दलीय जीता है, उसका इस्तीफा देना कई सवाल खड़े करता है। भाजपा ने उन्हें भी खरीद लिया है।

देहरा को आगामी उप-चुनावों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिसका देहरा वासियों को लंबे समय से इंतजार था। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत देहरा के मूहल है, जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

देहरा का एक बड़ी सौगात देने की बात कह कर मुख्यमंत्री ने इशारों ही इशारों में उसे जल्द जिला बनाने की बात कह दी। सुक्खू ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 6 सीटों पर हो रहा चुनाव कांग्रेस और भाजपा का चुनाव नहीं बल्कि ईमानदारी बनाम बईमानी के बीच है। जिन पूर्व विधायकों ने धन के लालच में अपना ज़मीर बेच दिया, उनका समर्थन भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नहीं करना चाहिए।

लोगों को पार्टी समर्थन से हट कर बेईमानों के विरूद्ध मतदान करना चाहिए ताकि ईमान बेचने वालों को सबक सिखाया जा सके। सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा की जीत तय है।

इस संसदीय क्षेत्र से भाजपा पार्टी के लंबे समय से सांसद रहे हैं लेकिन वह जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए।

भीड़ जुटा कर डॉ. राजेश शर्मा ने दिखाया दम

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत देहरा के मूहल में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जनसभा में भारी भीड़ जुटा कर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष एवं देहरा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है।

जनसभा में करीब 10 हजार लोगों को जुटा कर डॉ. राजेश शर्मा ने साबित कर दिया कि जन समर्थन उनके साथ है और यदि देहरा सीट खाली होती है तो कांग्रेस उन पर एक बार फिर दाव खेल सकती है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा सहित ब्लॉक कांग्रेस, विधायक संजय रतन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित करीब 10 हजार लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मेहनत लाई रंग: चंडी का चिराग ठाकुर बना सब इंस्पेक्टर

चम्बा - भूषण गुरुंग मन में सच्ची लग्न, धैर्य, कठिन...

हिमाचल में दर्दनाक मंज़र: बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत, अन्य घायल

हिमखबर डेस्क सोलन जिले के चायल से हिन्नर रोड़ पर...

दर्दनाक हादसा: चंबा के नकरोड़-चांजू मार्ग पर खाई में गिरी पिकअप

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...

मुख्यमंत्री 24 को बड़सर में करेंगे करोड़ों के उदघाटन-शिलान्यास

हमीरपुर 23 अक्तूबर - हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह...