उपस्वास्थ्य केंद्र चकराना की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने स्वास्थ्य से लाचार, फिर भी घर द्धार लोगों का उपचार कर रही

--Advertisement--

Image

Subhash Chand Bilaspur 

स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र चकराना की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अंजना चौहान खुद अपने स्वास्थ्य से लाचार है ,पर फिर भी 16 किलोमीटर स्कूटी चलाकर घर द्धार लोगों का उपचार कर रही हैं । स्वास्थ्य कार्यकर्ता खुद पिछले छ: सालों से ब्लड शुगर और वी पी की दवाईयां निरंतर खा रही हैं और फ्रंट लाइन वर्कर की भूमिका भी निपुणता के अनुसार निभा रही है ।

इस महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कोरोना काल माहामारी के दौरान मे 375 कोरोना मरीज को घर पर भ्रमण करके घर पर दवाईयां खिला कर ठीक किया। और इन्होंने अपने क्षेत्र में लगभग 693 कोरोना सैंपल करवाए है 2479 लोगो को कोरोना की वैक्सीनेशन मे भी अपनी भूमिका निभाई है । इन्हें स्वास्थ्य विभाग सेवाएं देते हुए 9 वर्ष हो गए है और जब वह सेवाएं देने के लिए गांव में जाती हैं तो ढाई साल का बच्चे छोड़कर जाना होता है ।

यह स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंडी जिला के पधरू गावं की रहने वाली है और यह उप स्वास्थ्य केंद्र चकराना के भवन में रह कर लोगो को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा दे रही है । चौहान ने बताया कि मैंने कोरोना माहामारी के समय मे घर मे कुछ जरूरी काम होने की बजहा से छुट्टी मांगी थी परंतु उप स्वास्थ्य केंद्र में अकेली होने की बजहा से मुझे छुट्टी नही मिली थी। उन्होंने कहा कि वह 6 वर्षों से ब्लड शुगर और वीपी की दवाई खा रही है।

लॉक डाउन व कोरोना कर्फ्यू में बस या गाड़ी न चलने पर अपनी स्कूटी पर चार उपस्वास्थ्य केंद्रों और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना के टीकाकरण का सेशन भी कर रही है।उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी और उप स्वास्थ्य केंद्र चकराना, भपराल ,तड़ौन और मराहणा में स्वास्थ्य कार्यकर्ता न होने की बजहा से वहाँ के उप स्वास्थ्य केंद्रों का भी समय समय पर कोरोना का टीकाकरण किया है ।

उन्होंने सरकार से मांग की कि महिला तथा पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता जो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को कोरोना माहामारी के दौरान बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं ,पर दुख इस बात का है कि सरकार हमे भी कोरोना वारियर्स घोषित नहीं कर रही हैं जबकि सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं अगर सरकार कोरोना वारियर्स घोषित कर दे तो कर्मचारियों का और ज्यादा हौंसला बुलंद हो जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...