उपलब्धि: एनआईटी हमीरपुर की शगुन को अमेजन में 45.50 लाख रुपये का सालाना पैकेज

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर की शगुन कटोच को अमेजन इंडिया में 45.50 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी का ऑफर मिला है।

शगुन बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। कंपनी में चयन के लिए करीब 12 सप्ताह तक ऑनलाइन इंटरव्यू हुए। जिसमें शगुन कटोच सफल रहीं।

शगुन कांगड़ा जिले के पालमपुर के गांव रजेहड़ की रहने वाली हैं। उनके पिता एसडीएम कार्यालय पालमपुर में सेवारत हैं, जबकि माता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाहड़ा में बतौर शिक्षक सेवाएं दे रही हैं।

उन्होंने बारहवीं कक्षा की पढा़ई डीएवी स्कूल पालमपुर से की है। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी और कुलसचिव प्रो. विनोद कपूर ने शगुन को बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...