उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कद बढ़ा, सुक्खू ने दिया सहकारिता विभाग

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कद बढ़ गया है। उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सहकारिता विभाग का जिम्मा भी दे दिया है। इससे पहले मुकेश के पास तीन महकमे जल शक्ति, परिवहन और भाषा एवं संस्कृति थे।

अधिकतर मंत्रियों के पास भी तीन-तीन महकमे हैं तो ऐसे में उनके पास अभी तक मंत्रियों के बराबर विभाग ही थे। अब उनके पास चार महकमे ही रह जाएंगे। अभी तक सहकारिता विभाग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास था, मगर अब उन्होंने इसे उपमुख्यमंत्री को दे दिया है।

मुकेश इस विभाग को खुद चाह रहे थे या मुख्यमंत्री ने अपने पास ज्यादा विभाग होने के चलते एक महकमा कम किया है, यह अंदर की बात अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सहकारिता विभाग के इस पोर्टफोलियो को उपमुख्यमंत्री को आवंटित करते हुए खुश हैं।

अधिसूचना के अनुसार ऐसा जनहित में तत्काल प्रभाव से किया गया है। इस अधिसूचना की प्रति को सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों आदि को भी भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...