उपमंडल सरकाघाट की एक गहरी झील में डूबने से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत आने वाली पिंगला पंचायत की एक गहरी झील में डूबने से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई ! मिली जानकारी के अनुसार पिंगला निवासी हेमराज पुत्र श्री बंशी राम पिंगला खडड में लाहुला री आल में अपने अन्य तीन साथियों के साथ नहाने गया था ! और नहाने के समय उसको तैरना न आने के कारण वह गहरी झील में कूद गया !

उसके अन्य दोस्त भी उसी खडड में नहाते समय अपनी धुन में नहाते रहे ! लेकिन जब वह बड़ी देर तक बाहर नहीं आया , तो उसके दोस्तों को हेमराज के डूबने की आंशका हुईं ! डर के मारे सभी युवक घर चले गए ! और किसी को कुछ नहीं बताया ! जब परिजनों ने अन्य युवकों से पूछताछ की तो उसके डूबने का पता चला ! गांव के लोग वहां पर इक्कठे हों गए ! और इस घटना की सुचना पुलिस को दी !

इस पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हेमराज का शव बरामद किया ! डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है ! मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है ! अन्य युवकों से भी पूछताछ की जा रही है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...