उपमंडल भट्टियात में उप -अग्निशमन केंद्र हेतु किराए पर निजी भवन की जरूरत

--Advertisement--

Image

30 अप्रैल से पहले कमांडेंट होमगार्ड के कार्यालय में प्रस्तुत करें सहमति पत्र

चम्बा- भूषण गुरुंग

कमांडेंट होमगार्ड आठवीं वाहिनी चंबा अरविंद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भटियात उपमंडल में उप -अग्निशमन केंद्र शीघ्र खोला जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए कार्यालय व भंडार हेतु निजी भवन किराए पर लिया जाना है।

उन्होंने बताया कि भवन का क्षेत्रफल लगभग 690 वर्ग फुट हो व 5 से 6 कमरे मानकों के आधार पर हो, जिसमें बिजली,पानी, शौचालय,दो बड़े और एक छोटे वाहन को खड़ा करने तथा वाहन को आने जाने के लिए रास्ते का उचित प्रबंध हो ( प्राथमिकता सड़क के साथ वाले भवन को दी जाएगी ) व सभी कमरे एक साथ हो।

अतः इच्छुक भवन मालिक स्थानीय चुवाडी में उपरोक्त उप अग्निशमन केंद्र के लिए अपना भवन हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित किए गए किराए पर देने के लिए सहमत हो तो अपना सहमति पत्र 30 अप्रैल से पूर्व कमांडेंट होम गार्ड आठवीं वाहिनी चंबा के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कमांडेंट होमगार्ड आठवीं वाहिनी चंबा के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से व दूरभाष नंबर 01899-222280 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...