उथला नलकूप बोरवेल लगने से नढोली गांव में किसानों के खिले चेहरे

--Advertisement--

किसानों ने कृषि मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार व भू सरंक्षण अधिकारी डॉ चंचल राणा का जताया आभार

ज्वाली – अनिल छांगु

खेती करने के दौरान यदि सिंचाई के लिए पानी का इंतजाम न हो तो जमीन सुखी होने से फसल की पैदावार भी अच्छी नहीं होती जिससे किसान बेनूर हो जाता है। यदि फसल के लिए जल की व्यवस्था हो जाती है तो फसलोत्पादन के साथ ही किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ जाती है।

ऐसा की वाक्या ज्वाली उपमण्डल की पंचायत नढ़ोली में किसानों के साथ हुआ है। क्षेत्र में ज्यादातर जमीन होने पर भी जल का कोई स्त्रोत न होने से किसान प्राकृतिक वर्षा पर निर्भर रहते थे। लेकिन कृषि विभाग के तहत हिमाचल सरकार द्वारा चलाई गई बहाब सिंचाई योजना के तहत उपमंडलीय भू सरंक्षण अधिकारी फ़तेहपुर की देखरेख में नलकूप खनन योजना का प्रस्ताब नढ़ोली के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

जिसमें नढोली पंचायत में 18 बोरवेल खनन सफल रहे। जिससे किसानों के चेहरे पर रौनक है।अब किसान फसल के लिए वर्षा पर निर्भर नहीं रहेंगे। वहीं लोगों ने कृषि मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार व भू सरंक्षण विभाग का आभार जताया।

पंचायत प्रधान बिना पगडोत्रा के बोल

पंचायत प्रधान बिना पगडोत्रा ने बताया कि हमारे क्षेत्र में पानी की कमी है जमीन पथरीली होने के साथ किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं होता था पर अब विभाग की अनुमति के बाद नलकूप की खुदाई होना शुरू हुई और लगभग 400 फुट की खुदाई के बाद पानी निकला जिसमें 2 लाख 50 हजार तक की लागत आई तथा 1 लाख 10 हजार के अनुदान की स्वीकृति मिली। अब किसान फसल व सब्जी की खेती से लाभ अर्जित कर सकते हैं।

भू सरंक्षण अधिकारी के बोल

भू सरंक्षण अधिकारी फतेहपुर डॉ चंचल राणा ने बताया कि कृषि विभाग का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है सरकार की कई किसान हितैषी योजनाए हैं। जिनका लाभ लेकर किसान अपनी फसल की पैदावार बढ़ा सकते है। उन्होंने बताया कि नलकूप खनन योजना के तहत नढोली पंचायत मीनाक्षी देवी,प्रवीण शर्मा,सुदेश कुमार, कांता देवी,शमशेर सिंह,रमेश धीमान ,राजकुमार,सहित 18 लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है। जिसमे उन्हें अनुदान भी मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...