उत्तराखंड मे ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 46 हुई

--Advertisement--

Image

ऋषिकेश, अतुल उनियाल

AIIMS ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है उत्तराखंड में कोरोनावायरस के साथ-साथ ब्लैक फंगस का कहर भी लगातार बढ़ रहा है। ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड में ब्लैक फंगस वायरस से चौथी मौत हो चुकी है।

ऋषिकेश एम्स में अल्मोड़ा के 69 साल के एक मरीज की बुधवार देर रात मौत हो गई। एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया की अब तक 3 मरीजों की ब्लैक फंगस की वजह से मौत हो चुकी है। एक मरीज के स्वस्थ होने पर उन्हें मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है इसके अलावा हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में भी ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हो चुकी है ।

कुल मिलाकर उत्तराखंड में अब तक 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। ऋषिकेश एम्स में इस वायरस के अब तक कुल 46 मामले सामने आ चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...