ईडी को मिला हवाला लिंक, सोनिया-राहुल के बयानों की फिर होगी जांच

--Advertisement--

Image

यंग इंडिया परिसर की तलाशी में मिले सबूत, सोनिया-राहुल के बयानों की फिर होगी जांच

ब्यूरो – रिपोर्ट

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी को इससे जुड़ी संस्थाओं के बीच हवाला लेन-देन के सबूत मिले हैं। ईडी सूत्रों के अनुसार, यंग इंडिया परिसर की तलाशी पूरी करने के बाद ईडी नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ी कार्रवाई कर सकती है। इसके अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बयानों की फिर से जांच होगी।

बता दें कि बीते बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी के अधिकारियों ने नेशनल हेराल्ड दफ्तर के यंग इंडिया लिमिटेड ऑफिस को सील कर दिया था। ईडी सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी को तीसरे पक्ष और नेशनल हेराल्ड से जुड़ी संस्थाओं के बीच हवाला लेन-देन के सबूत मिले हैं।

यंग इंडियन परिसरों में तलाशी पूरी करने के बाद ईडी नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ी कार्रवाई करेगी। ईडी सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान जांच एजेंसी ने यंग इंडिया लिमिटेड दफ्तर से दस्तावेजी सबूत बरामद किए, जो मुंबई और कोलकाता के हवाला ऑपरेटरों से हवाला लेन-देन को दर्शाता है।

ईडी सूत्रों का यह भी कहना है कि जांच एजेंसी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बयानों की दोबारा जांच कर रही है। ईडी सोनिया गांधी और राहुल के इस दावे से सहमत नहीं है कि एजेएल और यंग इंडियन के संबंध में सभी वित्तीय निर्णय मोती लाल वोरा द्वारा किए गए थे। साथ ही, ईडी सोनिया और राहुल गांधी के इस स्पष्टीकरण से सहमत नहीं है कि उन्हें यंग इंडियन से इसकी धारा 25 कंपनी की अधिनियम फर्म के रूप में मौद्रिक लाभ नहीं मिला।

यंग इंडिया के ऑफिस में फिर छापामारी, ईडी के समक्ष पेश हुए खडग़े

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की फजीहत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खडग़े हेराल्ड हाउस में ही ईडी अधिकारियों के सामने खुद को पेश किया। इसी के साथ कांग्रेस के स्वामित्व वाले अखबार नेशनल हेराल्ड की होल्डिंग कंपनी यंग इंडिया के ऑफिस में ईडी ने फिर से छापामारी की।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता 80 वर्षीय खडग़े दोपहर करीब 12:40 बजे आईटीओ के पास बहादुर शाह जफर मार्ग स्थिति हेराल्ड भवन पहुंचे और ईडी के अधिकारियों से मिले। कंपनी के प्रमुख अधिकारी होने के नाते ईडी ने यंग इंडिया के ऑफिस पर छापेमारी के दौरान उनकी उपस्थिति की मांग की थी। छापामारी के बाद ईडी ने खडग़े कसे अपने ऑफिस में तलब किया और केस के संबंध में पूछताछ की।

संजय राउत का ईडी रिमांड आठ अगस्त तक बढ़ा

पात्रा चॉल जमीन घोटाला मनी लांड्रिंग मामले में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत को गुरुवार को भी राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उनका ईडी रिमांड आठ तक बढ़ा दिया। ईडी के अधिकारियों ने राउत को बीते रविवार को उनके घर से गिरफ्तार किया था फिर फिर कोर्ट ने उन्हें चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

गुरुवार को ईडी के अधिकारियों ने संजय राउत को विशेष अदालत में पेश किया और फिर रिमांड की मांग की। कोर्ट के आदेश पर राउत को आठ अगस्त तक फिर ईडी के रिमांड में भेज दिया। उधर, ईडी ने अब राउत की पत्नी को भी सम्मन भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...