
नैना देवी – सुभाष चंदेल
जिला बिलासपुर उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत बैहल में नालागढ़ के दभोटा ईंट भट्ठे से ईंटे लोड करके बैहल जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
बताया जा रहा है कि बैहल अड्डे के ट्रांसफार्मर नजदीक चढ़ाई चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बैक हो गया। ट्रैक्टर पलटकर साथ लगते बिजली के ट्रांसफार्मर के साथ भी जा टकराया
लेकिन गनीमत यह रही कि लेकिन एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई। ट्रैक्टर चालक ने इस दौरान छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
