
देहरा – शीतल शर्मा
देहरा विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अश्विनी धीमान ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार हिमाचल में 2022 के चुनावों में बहुत बड़ा बदलाव लेकर के आएगी और जो नेता सत्ता पर काबिज होने का ख्वाब देख रहे हैं उनके सारे सपने धराशाई हो जाएंगे जिस प्रकार दिल्ली के बाद पंजाब में बड़े बड़े राजनीति धुरंधरों को चारों खाने चित किया है उसे देखकर हिमाचल में अंदर खाते बड़े बड़े राजनीति धुरंधरों को अपनी राजनीति ज़मीन खिसकने का डर सताने लगा है।
दिल्ली में राजनीति में प्रथम बार प्रवेश करते हुए अरविंद केजरीवाल ने पंद्रह सालों से लगातार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी शीला दीक्षित को बुरी तरह से पराजित किया था और अन्य कई बड़े बड़े धुरंधरों को भी हार का मुंह देखना पड़ा था और उसी तर्ज पर हाल ही में पंजाब के चुनावों में पूर्व एवं वर्तमान मुख्यमंत्रियों सहित अनेकों बड़े स्तर के नेताओं को छोटे स्तर के उम्मीदवारों ने बुरी तरह से हार का स्वाद चखा कर धमाकेदार जीत हासिल करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाई है।
अतः दिल्ली और पंजाब का असर भी आम आदमी पार्टी का हिमाचल में आगामी चुनावों में हुआ तो हिमाचल की राजनीति के बड़े बड़े धुरंधरों का समीकरण बिगड़ने की प्रबल संभावना बन सकती है।
अश्विनी धीमान विधानसभा क्षेत्र देहरा के अध्यक्ष ने कहां की देहरा के विकास के लिए आम जनता से आग्रह किया कि आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए जरूर संपर्क करें उसके लिए इन्होंने फोन नंबर भी दिया 98166 84525 और कहां की देहरा की जनता की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा और साथ ही हिमाचल प्रदेश में इस बार दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल में भी आपकी सरकार बनाएंगे।
